जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ नागरिक संगठन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सुदर्शन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष व विनोद कुमार नेगी को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन पिछले कई वर्षों से वरिष्ठ नागिरकों के हितों को लेकर कार्य कर रहा है। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान संगठन की नवीन कार्यकारणी में सुदर्शन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, विनोद कुमार नेगी को महासचिव, सुनील नवानी को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जयवीर सिंह रावत को उपाध्यक्ष, शंकर दत्त को सह सचिव, आरपी पंत को संगठन सचिव, जयभारत सिंह असवाल को आय व्यय निरीक्षक चुना गया। महेंद्र कुमार अग्रवाल, कृष्ण सिंघानिया, राकेश पोखरियाल, विक्रम सिंह बिष्ट, गजेंद्र प्रसाद शर्मा, वीरेंद्र सिंह गुसाईं, बृज मोहन वर्मा को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया। वहीं, संरक्षक मंडल की जिम्मेदारी बुद्धिबल्लभ ध्यानी, प्रेम लाल खंतवाल, रिपुदमन बिष्ट, प्रकाश कोठारी, रमेश चंद्र खंतवाल, सत्यनारायण नौटियाल को दी गई। रघुवीर सिंह रावत को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इस दौरान सदस्यों ने हंस फाउंडेशन की संचालिका माता मंगला का भी जन्मदिवस मनाया।