विचार गोष्ठी आज
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। शैलशिल्पी विकास संगठन के तत्वावधान में रविवार तीन जनवरी को देश की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांति ज्योति माँ सावित्री बाई फुले की 190वीं जयन्ती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए संगठन के महासचिव विकास कुमार आर्य ने बताया कि कर्मवीर जयानन्द भारतीय स्मृति पुस्तकालय सिम्मलचौड़ में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी के उपरान्त शैलशिल्पी विकास संगठन की वर्ष 2021-22 हेतु कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।