विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम करने की बात कही।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित, पोखड़ा के पूर्व प्रमुख पवन सिंह रावत, कुसुम खंतवाल, भारत सिंह, ममता ध्यान, पुष्पा असवाल, अंजना वर्र्मा, ममता रावत सहित अन्य कार्र्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *