Uncategorized

व्यापार मंडल को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। जिला उद्योग व्यापार मंडल को मजबूत और एकजुट करने के उद्देश्य से प्रदेश संगठन के निर्देशों पर कालीमठ, बांसवाड़ा, चोपता-तुंगनाथ में व्यापार मंडल नगर इकाइयों का गठन किया गया। सभी जगह सर्व सम्मति से अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष चुने गए। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने बताया कि कालीमठ में अनसूया राणा को अध्यक्ष, पृथ्वी सिंह पंवार को महामंत्री और गोविंद सिंह राणा को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि बांसवाड़ा में बलवीर सिंह चौधरी को व्यापार संघ अध्यक्ष, यशवंत सिंह बिष्ट को महामंत्री और धर्मवीर सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं पर्यटक स्थल चोपता-व्यापार मंडल का गठन करते हुए भूपेंद्र प्रसाद मैठाणी को अध्यक्ष, जसपाल सिंह नेगी महामंत्री व केएस राणा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उधर, ऊखीमठ में नव निर्वाचित व्यापार संघ की पहली बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि माह में दो दिन बाजार को बंद रखा जाएगा। अध्यक्ष राजीव भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरिमोहन भट्ट को कार्यकारी अध्यक्ष, जीतेंद्र राणा को कोषाध्यक्ष, डॉ. अंजनेश पंवार व अनिल कुंवर को उपाध्यक्ष, जेपी पंवार को संगठन मंत्री और रेखा रावत को मंत्री चुना गया। जबकि 16 व्यापारियों को बतौर सदस्य मनोनित करते हुए अनुशासन समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि माह के दूसरे और चौथे रविवार को ऊखीमठ बाजार बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!