वांछित अभियुक्त दिल्ली से गिरफ्तार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पौड़ी जिले की पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी ने बताया कि कोटद्वार थाने में 301/2019 आईपीसी की धारा 298ए/384/389/468/469/471/181/193/201/211/120बी पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना श्रीनगर महिला थानाध्यक्ष दीक्षा सैनी कर रही थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार नरेंद्र सिंह बिष्ट, श्रीनगर महिला थानाध्यक्ष दीक्षा सैनी के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये उक्त अभियोग में संलिप्त वांछित अभियुक्त हारीश खान नि0 वासी रोड़ नम्बर-1 ब्लाक बी महिपाल पुर ग्राम महिपालपुर, नई दिल्ली को 10 जुलाई 2021 को होटल दया कांटीनेन्टल रोड़ नम्बर-1 ब्लाक बी महिपाल पुर ग्राम महिपालपुर नई दिल्ली से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा दिया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। पुलिस टीम में श्रीनगर महिला थानाध्यक्ष दीक्षा सैनी, हेड कांस्टेबल विजया चौधरी, कांस्टेबल मनोज भट्ट, सुनील कुमार, कांस्टेबल हरीश सीआईयू कोटद्वार शामिल थे।