हाईकोर्ट को हल्द्वानी स्थानांतरित करने के फैसले का स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण भट्ट ने उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित किए जाने संबंधी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने इसे वादकारियों के हित में लिया गया महत्वपूर्ण और व्यावहारिक निर्णय बताया।
अरुण भट्ट ने कहा कि वर्तमान में उच्च न्यायालय नैनीताल में होने के कारण सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना वादकारियों को करना पड़ता है। नैनीताल एक प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण वहां आवास की व्यवस्था करना अक्सर चुनौतीपूर्ण और महंगा साबित होता है, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अधिवक्ताओं और विभिन्न संगठनों की ओर से उच्च न्यायालय को हल्द्वानी स्थानांतरित किए जाने की मांग की जा रही थी। ऐसे में सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्णय न्यायिक प्रक्रिया को अधिक सुगम और आम लोगों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि उच्च न्यायालय के हल्द्वानी स्थानांतरित होने से वादकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कार्य से जुड़े सभी लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा न्याय तक पहुंच और अधिक आसान होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *