उत्तराखंड

बिजनौरी महासभा के किया धर्मेन्द्र विश्नोई का स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

महासभा के हितों को ध्यान में रखकर निर्णायक फैसले लिए जाएंगेरू धर्मेन्द्र विश्नोई
हरिद्वार। बिजनौरी महासभा के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी मे सदस्य मनोनीत किए गए धर्मेन्द्र विश्नोई का फूलमालाएं पहनाकर व शल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान महासभा के अध्यक्ष बलराम सिंह चौहान ने कहा कि बिजनौरी महासभा लगातार समाज उत्थान में अपना योगदान देती चली आ रही है। बिजनौरी महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र विश्नोई राजनैतिक दलों में भी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। उन्होंने सभी को दीपावली की भी शुभकामनाएं दी। महामंत्री राकेश कुमार उपाध्याय व कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हुए धर्मेन्द्र विश्नोई समाज के प्रति भी अपना योगदान दे रहे हैं। महासभा के हितों में सदैव ही निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को संगठित होकर समाज हित में अपना योगदान देना चाहिए। बिजनौरी महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत सदस्य धर्मेन्द्र विश्नोई महासभा के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया और कहा कि बिजनौरी महासभा के हितों में काम किया जाएगा। राजनैतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी वर्गो के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति के साथ-साथ सेवा के माध्यम से भी समाज उत्थान में योगदान दिया जा सकता है। इस दौरान सुधीर त्यागी, मयंक चौहान, चौधरी चरण सिंह, सचिन शर्मा, रामचंद्र सिंह, रायराज चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!