उत्तराखंड

जंगली सुअरों ने किया दो लोगों पर हमला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। गढ़खेत रेंज के अंतर्गत मजकोट गांव में शुक्रवार की सुबह दोनों लोगों पर जंगली सुअरों ने हमला कर दिया। दोनों ही गोशाला से जानवरों को चारापत्ती देकर लौट रहे थे। एक ग्रामीण के सिर पर गंभीर घाव हैं। दोनों को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती किया। जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव में सुअर के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से जल्द राहत दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मजकोट गांव में शुक्रवार की सुबह महादेव गिरी पुत्र नारायण गिरी तथा बलवंत पुरी पुत्र आतमपुरी गोशाला में जानवरों को घास देने के लिए गए थे। गोशाला के पास खेतों से जंगली सुअर ने अचानक महादेव गिरी पर हमला कर दिया। साथी द्वारा हल्ला मचा कर और पत्थर मार कर उसे भगा दिया, इस हमले में उन्हें भी चोट है। उसके बाद ग्रामीण दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए। जहा डक्टर कमल विष्ट द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। ड़ बिष्ट ने बताया की युवक सिर, हाथ, छाती, घुटने सुअर से गहरे जख्म किए हैं। घटना की सुचना मिलते ही वन क्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचे। घायल व्यक्ति का हाल जाना साथ ही 5000 रुपये की सहायता राशि दी। उन्होंने कहा कि गांव में वन विभाग की गश्ती टीम भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!