जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में चित्रकला परिषद के तत्वाधान में आयोजित स्टोन पेंटिंग के विजयी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किये गए।
इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ. विनोद सिंह ने सत्र 2025-26 में चित्रकला विभाग परिषद द्वारा समय-समय पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं में प्रथम स्थान उषा गुसाईं बी. ए. पंचम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान हर्षिता बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान स्मृति बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर, कामिनी नैथानी बी. ए. पंचम सेमेस्टर एवं ख़ुशी बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी डॉ. विनोद सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. अंशिका बंसल सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।