कोटद्वार-पौड़ी

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में युवा मंडल आर्यनगर रहा विजेता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिताएं
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में युवा मंडल आर्यनगर ने युवा मंडल बागी को 15-6 से परास्त किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
द्वारा विकास कोट स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सहायक खण्ड विकास अधिकारी एमएल रतूड़ी ने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को क्षेत्र में होने वाली सभी खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए, इससे उन्हें आगे बढ़ने की कई जानकारियों मिलती हैं। जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट नें खिलाड़ियों को जीवन में खेल के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान पुरूष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में युवा मण्डल आर्यनगर नें युवा मण्डल बागी को 15-6 से परास्त किया। कब्बडी प्रतियोगिता में नवन की टीम नें 10-8 से मकलोडी की टीम को पराजित कर जीत हासिल की। पुरूष वर्ग की लम्बी कूद में ग्राम थमाणा के अंकित प्रथम, श्रीखोन के अनिरूध पवांर द्वितीय व कापड के ऋषभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में युवा मंडल बागी नें मकलोडी को 2-1 से परास्त किया। महिला वर्ग की दौड प्रतियोगिता में ग्राम खोला की दीक्षा प्रथम, खडेत की वर्षा भट्ट द्वितीय, तथा निकिता मकलोडी तृतीय रही। खेल प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में राइका खोलाचैरी व राइका कोट के पीटीआई जितेन्द्र राणा व सुनील सिंह नेगी रहे। कार्यक्रम का संचालन लेखा/कार्य/पर्यवेक्षक अंजना बिष्ट नें किया। इस मौके पर रूपेन्द्र सिंह नेगी, हरिओम ध्यानी, पूजा जुयाल, कविता पवांर, शिवओम ध्यानी, पारस रावत, अमित बर्थवाल, युवराज बिष्ट, अंकुश रावत, शुभम पवांर, आगोश, आरूष बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!