श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम क्षेत्र के नकोट निवासी महिला का शव मंगलवार को तहसील क्षेत्र के चोपड़िया के समीप अलकनंदा नदी किनारे मिला। महिला ने चार मई को कीर्तिनगर मोटर पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगाई थी। थाना प्रभारी कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान परिजनों द्वारा रचना बमराड़ा (35 वर्ष) पत्नी सुभाष बमराड़ा, निवासी नकोट के रूप की गई है। शव को बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। (एजेंसी)