महिला विश्व कप 2026: न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को हराकर दर्ज की पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

Spread the love

नईदिल्ली, महिला टी-20 विश्व कप 2026 का 13वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को 4 रन से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में कीवी टीम की ये पहली जीत रही। इससे पहले उसे श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, आयरलैंड को लगातार तीसरी हार मिली है। पहले मैच में वह स्कॉटलैंड से हारे थे और दूसरा मैच इंग्लैंड के खिलाफ गंवाया था। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 140/6 का स्कोर बनाया। इजी शार्प ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 36 रन बनाए थे। ऑर्ला प्रेंडरगास्ट और कारा मरे ने आयरलैंड के लिए 2-2 विकेट लिए। जवाब में आयरलैंड के लिए गेबी लुईस (58) और प्रेंडरगास्ट (59) ने अर्धशतकीय पारी तो खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं। अमेलिया केर ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। बल्लेबाजी में उन्होंने 30 रन का योगदान दिया था।
लुईस ने मैच में 53 गेंदों का सामना किया और 58 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 109.43 की रही। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 19वां अर्धशतक साबित हआ। टी-20 विश्व कप में इस खिलाड़ी ने अपना पहला ही पचासा लगाया। उन्होंने प्रेंडरगास्ट के साथ मिलकर 95 गेंदों में 110 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं। लुईस ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3,117 रन बनाए हैं।
लुईस के साथ-साथ प्रेंडरगास्ट का अर्धशतक भी बहुत धीमा रहा। इस फायदा न्यूजीलैंड को मिला। इस खिलाड़ी ने 53 गेंदों का सामना किया और 59 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और एक छ्क्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 111.32 की रही। उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। टी-20 विश्व कप में इस खिलाड़ी का दूसरा पचासा रहा। उन्होंने 7 पारियों में 32.42 की औसत से 227 रन बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *