उत्तराखंड

मनमुटाव भुलाकर संगठन हित में कार्य करें कार्यकता: तीरथ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आपसी मनमुटाव भुलाकर संगठन हित में कार्य करने की अपील की। इससे पहले रामनगर पहुंचने पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्र सरकार के बजट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के मडल को लेकर जनता के बीच जाएगी और पुनरू केंद्र में सरकार बनाएगी। कहा कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र के वन ग्रामों में रहने वाले ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रयासरत हैं। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती, विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत, भाजपा नेता जगमोहन सिंह बिष्ट, नगर महामंत्री आशीष ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री दिनेश मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सैयद अली नकवी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रेम मेहरा, पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, पूर्व नगर महामंत्री पूरण नैनवाल आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!