रोजगार के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला शुरु

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को भविष्य की रोजगार संभावनाओं, करियर निर्माण और शोध के क्षेत्र में दक्ष बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का आयोजन एजुकेशन पालिसी एंड नॉलेज इनोवेशन, इंटरनेशनल प्रोसेस एक्सीलेंस काउंसिल तथा महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।


महाविद्यालय परिसर में कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि बदलते दौर में विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ कौशल विकास और तकनीकी दक्षता पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की रोजगार आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के साथ ही उनके करियर और शोध क्षमता को विकसित करना है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को एआई-सक्षम रोजगार, करियर एवं शोध विकास तथा जीन सिक्स सिग्मा जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही संस्थागत कार्यप्रणालियों में उत्कृष्टता हासिल करने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा होगी। कार्यशाला के पहले दिन की थीम ‘फ्यूचर रेडी 2040’ रखी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को योग्यता विकास के साथ ही प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जिज्ञासा को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. इंदु तिवारी, बीजेएमसी की समन्वयक प्रो. ज्योति खरे और डॉ. आरके द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलती तकनीक और रोजगार बाजार के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. सुनीता नेगी, डॉ. संजय मदान, डॉ. मोहन कुकरेती, डॉ. नवीन चंद्र खंडूड़ी, डॉ. हेमंत जोशी, डॉ. प्रवीन कुमार डोभाल, पवनिका चंदोला समेत महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *