ऋषिकेश। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से हुबली (कर्नाटक) के मध्य संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन को रेलवे की ओर रेगुलर कर दिया गया है। रेगुलर ट्रेन के टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई है। रेगुलर ट्रेन के संचालन से यात्रियों को टिकट में भी राहत मिलेगी। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से हुबली के मध्य स्पेशल ट्रेन (07363-07364) का संचालन हो रहा था। यात्री इस ट्रेन को रेगुलर करने की मांग कर रहे थे। स्पेशल के संचालन होने से यात्रियों को ज्यादा किराया चुकाना पड़ता था। जबकि रेगुलर ट्रेन में कम किराया चुकाना पड़ता है। यह ट्रेन 9 जुलाई से रेगुलर बनकर चलेगी। इस रेगुलर ट्रेन के टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा कि स्पेशल ट्रेन में योगनगरी ऋषिकेश से दिल्ली का स्लीपर क्लास का टिकट 400 रुपये था जो रेगुलर ट्रेन में 190 हो गया है। रेलवे की ओर से यह ट्रेन गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुई लगाई गई थी। यात्रियों की अच्छी भीड़ मिलने के बाद इसे रेगुलर करने का रेलवे की ओर से निर्णय लिया गया। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन बृहस्पतिवार को सुबह 6:15 बजे हुबली के लिए रवाना होती है। जबकि हुबली से बुधवार की रात 11:30 बजे योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है।