16 बोतल अंगे्रजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 16 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कौड़िया कैंप के निकट संदिग्ध युवक की तलाशी ली, जिसके कब्जे से 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नवभारत बताया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *