महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस का भैंसा बुग्गी प्रदर्शन, भाजपा सरकार को घेरा

Spread the love

हरिद्वार। बढ़ती महंगाई के विरोध में रविवार को युवा कांग्रेस ने भैंसा बुग्गी पर गैस सिलेंडर और स्कूटी रखकर प्रदर्शन किया। चंद्राचार्य चौक से वाल्मीकि चौक तक निकाले गए जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर महंगाई नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों के घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गए हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, विधायक रवि बहादुर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शन ‘गूंगी-बहरी सरकार’ को जगाने के लिए किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिसके कारण अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है और केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता विमला पांडे और सुनीता सिंह ने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं की रसोई पर पड़ रहा है। घरेलू गैस और खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों से घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। डॉ. संजय पालीवाल, अधिवक्ता अरविंद शर्मा और राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। आए दिन प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं और रोजगार देने के दावे भी खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और सरकार की नीतियों की पोल खोलने का काम करेगी। प्रदर्शन में सोम त्यागी, राकेश राजपूत, रविश भटीजा, मनोज सैनी, सागर बेनीवाल, गौरव चौहान, सार्थक ठाकुर, दिनेश पुंडीर, विकास चंद्रा, अधिवक्ता फुरकान अली, मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल, मेहरबान खान, विशाल गुप्ता, राव मोइन, वसीम सलमानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *