उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अभ्रद टिप्पणी करने पर युकां ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा एक महिला होकर केंद्रीय मंत्री महिलाओं से व्यवहार करना भूल गई हैं। इसके लिए वे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। शुक्रवार को नगर के सिल्थाम में यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री ईरानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। विधानसभा अध्यक्ष शुभम ने कहा संसद में मंत्री ईरानी ने सांसद व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अमर्यादित व्यवहार किया और उन्हें अपमानजनक शब्द कहे। लगता है केंद्रीय मंत्री अपनी मर्यादा को भूल गई हैं। उन्होंने गोवा बार वाले मामले पर भी सवाल उठाते हुए मंत्री ईरानी को घेरा और मामले को सार्वजनिक करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा मंत्री ईरानी को सोनिया गांधी से माफी मांगनी होगी। कहा अगर शीघ्र ही उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी तो उग्र आंदोलन करेंगे।
ये रहे शामिलरू प्रदेश महासचिव करन सिंह, जिला महासचिव प्रकाश देवली, नगर अध्यक्ष शिवम पंत, दानू कन्याल, विधानसभा महासचिव कमलेश खड़ायत, कपिल बोहरा, अमित बोहरा, कार्तिक खर्कवाल, विजय कुमार, संजय कोहली, अक्षय कुंवर आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!