दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का आंकड़ा, 16,462 पर्यटक पहुंचे

Spread the love

ज्योर्तिमठ(चमोली), एक जून से 30 जुलाई तक फूलों की घाटी में 16,462 पर्यटक पहुंच चुके हैं। इनमें 86 विदेशी और शेष भारतीय पर्यटक शामिल हैं। विश्व धरोहर फूलों की घाटी इस वर्ष पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। सीजन शुरू होने के महज दो माह में ही घाटी ने पिछले पूरे वर्ष का पर्यटक रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से वन विभाग के राजस्व में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। एक जून से 30 जुलाई तक फूलों की घाटी में 16,462 पर्यटक पहुंच चुके हैं। इनमें 86 विदेशी और शेष भारतीय पर्यटक शामिल हैं। पिछले वर्ष पूरे सीजन में घाटी में 15,924 पर्यटक आए थे जिनमें 416 विदेशी पर्यटक थे। इस बार विदेशी पर्यटकों की संख्या भले कम रही हो लेकिन भारतीय पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद ने कुल संख्या को नया मुकाम दिलाया है। फूलों की घाटी की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि पर्यटकों की बढ़ी संख्या से विभाग को राजस्व का भी लाभ मिला है। पिछले पूरे सीजन में विभाग को 33.28 लाख रुपये की आय हुई थी जबकि इस वर्ष केवल दो माह में ही 30.35 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि घाटी अभी करीब तीन माह और पर्यटकों के लिए खुली रहेगी जिससे पर्यटकों की संख्या और राजस्व दोनों में और वृद्धि की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *