कोटद्वार-पौड़ी

यूथ कांग्रेस ने की बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग, दिया धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दिया। कार्यर्ताओं ने बाबा रामदेव पर देश के कोरोना फाइटर्स डॉक्टरों का अपमान करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव को जल्द गिरफ्तार करने और हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमें को वापस लेने की मांग की।
यूथ कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कामरूप नगर सिताबपुर में बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दिया। विजय रावत ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। फ्रंटलाइन वर्कर्स दिन-रात लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। पूरा देश स्वास्थ्य कर्मियों के जज्बे को सलाम कर रहा है। वहीं बाबा रामदेव द्वारा एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के खिलाफ निरंतर गलत बयानबाजी की जा रही है। जनता के मन में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धाओं का इस तरह से अपमान बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। कोरोना काल में सभी डाक्टर दिन रात मरीजों की सेवा कर रहे हैं, ऐसे में रामदेव का बयान डाक्टरों का मनोबल गिरा रहा है। विजय रावत ने कहा कि गत शुक्रवार को यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रर भुल्लर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में बाबा रामदेव के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। हरिद्वार पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसका वह पुरजोर विरोध करते है। धरना प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, देवेंद्र रौथाण, आकाश रावत, देवेंद्र नौडियाल, अमन ध्यानी, सोनू नेगी, रोबिन चौहान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!