‘रन फॉर योग’ में युवाओं ने दिखाया जोश

Spread the love

चमोली : जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग चमोली की ओर से बुधवार को खेल मैदान गोपेश्वर में ‘रन फॉर योग’ का आयोजन किया गया। इसमें शामिल युवाओं ने खूब जोश दिखाया। दौड़ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में स्थानीय युवाओं, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों और बालिकाओं ने भाग लिया। समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि योग, खेल और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन का आधार हैं। योग तनाव, अवसाद और नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने को कहा। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *