डायट गौचर में समर कैंप 25 से

Spread the love

चमोली : गौचर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 25 जून से पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय स्कूलों के 8 से 15 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कैंप का समापन 29 जून को होगा। संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत की पहल पर यह कैंप वर्ष 2024 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। कैंप में प्रार्थना, आनंदम और एरोबिक्स जैसी गतिविधियां होंगी। हस्तलेखन सुधार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। डायट के प्रवक्ता एवं समन्वयक डॉ. कमलेश मिश्रा ने बताया कि समर कैंप सुबह सात बजे से 11 बजे तक चलेगा जबकि हस्तलेखन कार्यशाला 11 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *