वरिष्ठ नागरिकों को कराएंगे तीर्थस्थलों का भ्रमण

Spread the love

चमोली : पर्यटन विभाग की ओर से दीनदयाल मातृ पितृ योजना के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक प्रदेश के विभिन्न तीर्थस्थलों का नि:शुल्क भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान वाहनों की व्यवस्था उत्तराखंड परिवहन निगम, खान-पान एवं रात्रि निवास की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास करेगा। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक जिला पर्यटन कार्यालय गोपेश्वर और पर्यटक सूचना केंद्र ज्योतिर्मठ से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। पर्यटन विभाग की ओर से दीनदयाल मातृ-पितृ योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को गंगोत्री, बदरीनाथ, रीठा-मीठा साहिब, नानकमत्ता, कलियर शरीफ, ताड़केश्वर, कालीमठ, जागेश्वर, गैराड़ गोलू, गंगोलीहाट, बैजनाथ, महासू देवता आदि तीर्थस्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी जिसमें खाने रहने आदि की व्यवस्था भी होगी। संबंधित बुजुर्ग कार्यालय से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *