Uncategorized

युवक ने खाया जहर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। यहां नगर के कर्बला निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते रविवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक की हालत गंभीर हो गई। युवक की तबियत बिगड़ते देखे परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी अनुसार नगर के कर्बला निवासी युवक मनोज पुत्र गोपाल सिंह ने रविवार सुबह अचानक अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। हालाकि इधर युवक ने किन कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन किया इसकी जानकारी नही मिल पाई है। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने भी युवक के परिजनों से जानकारी ली। डाक्टरों ने बताया कि युवक के शरीर से विषाक्त पदार्थ निकाल लिया है। फिलहाल स्थिति गंभीर बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!