जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बलूनी पब्लिक में नार्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अंडर-14 के बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश के जेपी नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के ओम गंधर्व ने सटीक निशाना साधते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।
तीसरे दिन की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ लैसडौन के विधायक दिलीप सिंह रावत, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, सूबेदार मेजर शैलेंद्र मोहन बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वप्रथम अंडर-14 के बालक वर्ग में तीरदांजी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के जेपी नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के ओम गंधर्व प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया, शामली के स्काटिश इंटरनेशनल स्कूल के विराट पंवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित देव पब्लिक स्कूल के रघुवंश राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इस मौके पर बलूनी ग्रुप आफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी, अनिल भोला, गुरू बच्चन सिंह, सोनिया रावत, अभिलाषा भारद्वाज मौजूद रहे।