देवाल।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मंदिरों में भ्रष्टाचार और चंदा चोरी का आरोप लगाया साथ ही राधा देवी को महिला कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर मंदिर में चोरी करने वालों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरियों से जनता में आक्रोश है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि चंदा चोरी के मामलों में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी यदि दोषियों का पर्दाफाश नहीं हुआ तो कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन करेगी। इससे पहले, कांग्रेस की बैठक में विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया और पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल आदि मौजूद रहे।