कार्यभार संभालते ही सख्त हुए प्रमुख अधीक्षक

Spread the love

उत्तरकाशी।जिला चिकित्सालय के नवनियुक्त प्रमुख अधीक्षक डॉ. बी.एस. रावत ने पदभार ग्रहण करते ही अस्पताल में लापरवाही, अव्यवस्था और मरीजों के साथ दुव्र्यवहार पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। पहले दिन उन्होंने आपातकालीन कक्ष, ओपीडी, आईसीयू, वार्डों, प्रयोगशाला, औषधि वितरण केंद्र और प्रसूति एवं शिशु वार्ड का औचक निरीक्षण किया। डॉ. रावत ने भर्ती मरीजों और तीमारदारों से उपचार, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई और कर्मचारियों के व्यवहार की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को समस्या होने पर सीधे संपर्क करने को कहा और चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर उपचार, उपकरणों की उपलब्धता और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में अनुशासन, नियमित निगरानी और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाएगी। उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग से अस्पताल को आमजन के लिए भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *