खीरो घाटी पम्पिंग योजना के पम्प ऑपरेटरों की हड़ताल समाप्त

Spread the love

अल्मोड़ा। तहसील द्वाराहाट की खीरो घाटी पम्पिंग योजना में मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर चल रही पम्प ऑपरेटरों की हड़ताल समाप्त हो गई है। इसके बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति फिर से सुचारु हो गई है। पम्प ऑपरेटर 10 मई से कार्य बहिष्कार और हड़ताल पर थे। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने उपजिलाधिकारी द्वाराहाट को जांच और वार्ता के निर्देश दिए थे। इसके बाद उपजिलाधिकारी सुनील कुमार राज ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान रानीखेत और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ तिपोला स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर पम्प ऑपरेटरों से वार्ता की। वार्ता के दौरान अधिशासी अभियंता की ओर से पम्प ऑपरेटरों को अप्रैल 2026 से बढ़ा हुआ मानदेय दिए जाने का लिखित आश्वासन दिया गया। लिखित आश्वासन मिलने के बाद पम्प ऑपरेटरों ने सहमति जताते हुए हड़ताल समाप्त कर दी। इसके साथ ही क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य रूप से संचालित किया जाने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *