दुगड्डा में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, नई कार्यकारिणी गठित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आगामी रामलीला मंचन को लेकर दुगड्डा में रामलीला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामलीला के सफल आयोजन को लेकर चर्चा के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।


सर्वसम्मति से प्रदीप बडोला को कमेटी का अध्यक्ष और नितेश ठाकुर को महासचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी में तरुण जोशी को उपाध्यक्ष, राहुल जैन को कोषाध्यक्ष तथा संजीव कोटनाला और संजीव कपूर को निर्देशक की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों ने रामलीला मंचन को भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने का संकल्प लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि रामलीला मंचन के लिए कलाकारों का पूर्वाभ्यास 12 सितंबर से शुरू किया जाएगा। इसके बाद दुगड्डा में रामलीला का मंचन आठ अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी और स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के साथ ही दर्शकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *