पांच औद्योगिक इकाइयों को सैद्धांतिक स्वीकृति मिली, रोजगार के मिलेगें अवसर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उद्योग विभाग के अंतर्गत में सिंगल विंडो सिस्टम के तहत गठित जिला प्राधिकृत समिति की बैठक में पांच औद्योगिक इकाइयों को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। इकाइयों की स्थापना से जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ अशोक जोशी ने नए उद्योगों की स्थापना से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए प्रस्तुत छ: आवेदनों पर विचार किया। इनमें से पांच प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें एडिबल नट प्रोसेसिंग यूनिट, सोलर पावर प्लांट, आयुर्वेदिक हर्बल सप्लीमेंट यूनिट और कोरोगेटेड बॉक्स निर्माण इकाई शामिल रहे। समिति ने होटल व्यवसाय के एक आवेदन में औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद स्वीकृति प्रदान किए जाने का निर्णय लिया। सीडीओ जोशी ने अधिकारियों को इकाइयों की स्थापना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने को कहा। उन्होंने इससे जुड़े सभी लंबित प्रकरणों का इस माह के अंत तक निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एमडी उद्योग सोमनाथ गर्ग, एफएसओ राजेंद्र सिंह खाती, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, डीटीडीओ कमल किशोर जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *