ऋषिकेश। रक्षाबंधन के त्योहार पर शुक्रवार को रोडवेज ऋषिकेश डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों को संचालन किया जाएगा। रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नवीन तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार अतिरिक्त बसों को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि देहरादून रूट की 13 बसों का अनुबंध खत्म होने से इस रूट पर पहले से ही बसों का अभाव है। ऐसे में बहनों को देहरादून तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि आईएसबीटी परिसर में जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती जाएगी, वैसे ही बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। रोडवेज मुख्यालय की ओर से रक्षाबंधन के त्योहार पर आज 28 अगस्त और 29 अगस्त को बसों में बहनों को मुफ्त में बस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बस चालकों से भी अधिक से अधिक बहनों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया है।