सनेह वन क्षेत्र में रोपे पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरु गोरखनाथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन समिति समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सनेह स्थित वन क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपने के साथ ही उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।


वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष पीएल खंतवाल की अध्यक्षता में आयोजित अभियान में गुरु गोरखनाथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन समिति, फॉरेस्ट पेंशनर ग्रुप कोटद्वार, ग्रामीण विकास नागरिक मंच और नौंगाई सेवा फाउंडेशन के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डीएफओ गौरव वर्मा, रेंज अधिकारी अनुराज जुयाल और मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और धरती को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। ऐसे सामूहिक अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हैं, बल्कि समाज को भी प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की आदत बचपन से विकसित की जानी चाहिए। इसके लिए अभिभावकों को बच्चों को पौधरोपण और पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक करना होगा। इस मौके पर आरपी पंत, महेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र बिष्ट, जयवीर सिंह रावत, सुनील नवानी, एसडी गौड़, विजय लखेड़ा, श्रीकांत नौंगाई, कृष्ण सिंघानिया, विनोद नेगी, योगेंद्र नेगी, प्रकाश चंद्र देवरानी, रिपुदमन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *