हाथियों का आतंक, फसल कर रहे बर्बाद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्रास्टनंज क्षेत्र में हाथियों ने आबादी क्षेत्र में आकर नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व हाथियों को आबादी क्षेत्र में आने से रोके जाने के लिए ठोस कार्यवाही करने की मांग की है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी भी जनता की जानमाल की सुरक्षा की मांग उठाई।


हाथियों के झुंड ने ग्रास्टनगंज क्षेत्र में कई घरों में तोड़-फोड़ कर नुकसान पहुंचाया और पेयजल लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरूवार को पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और हुए नुकसान का जायजा लिया। क्षेत्रीय जन का कहना है कि उनके घरों के आसपास आए दिन हाथी व गुलदार दिखाई देता है, जिससे छोटे बच्चों को खतरा बना रहता है। कहा कि जंगली जानवरों के भय से छोटे बच्चों को बाहर भेजने में डर लगता है। कहा कि जंगली जानवरों के स्थायी व प्रभावी समाधान के लिए केवल पिंजरा लगाने से काम नहीं चलेगा। बल्कि सरकार और वन विभाग को गश्त और निगरानी को मजबूत करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *