Uncategorized

1फरवरी से आप चलाएगी उत्तराखंड में भी केजरीवाल ¡ अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि पार्टी एक फरवरी से प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान शुरू करने जा रही है। जिसमें 70 वीडियो वैन के माध्यम से सभी विधानसभाओं में पार्टी की नीतियों के साथ प्रदेश की मुख्य समस्याएं व उनके समाधान भी बताए जाएंगे। शुक्रवार को सर्कुलर रोड स्थित आप के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने यह बात कही। बताया कि एक फरवरी को आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया देहरादून से अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कंपेन 45 दिन तक चलेगा। इसमें वीडियो वैन सभी विधानसभाओं में नुक्कड़ मीटिंग व 6500 जनसभाएं करेंगे। उन्होंने बताया कि मिशन 2022 के लिए पार्टी उत्तराखंड में सदस्यता अभियान शुरू करेगी। 45 दिनों तक चलने वाले सदस्यता अभियान में 10 लाख घरों में जाकर एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के साथ लगातार कार्यकर्त्ता जुड़ रहे हैं और वह भी इस अभियान को चलाने में सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!