मुनिकीरेती से टिहरी तक दौडेंगी 11 पेट्रोलिंग बाइक

Spread the love

ऋषिकेश। टिहरी जिले में चारधाम यात्रा रूट पर किसी भी स्थिति में पुलिस के फौरन पहुंचने के लिए 11 पेट्रोलिंग बाइकों को एसएसपी श्वेता चौबे ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि इससे आपात स्थिति से निपटने के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा में मदद होगी। शनिवार को मुनिकीरेती में गंगोत्री नेशलन हाईवे स्थित भद्रकाली में पूजा-अर्चना के बाद एसएसपी ने बाइकों को विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया। बताया कि पांच बाइक निजी कंपनी ने सीएसआर फंड और छह बाइक पुलिस मुख्यालय से यात्रा ड्यूटी के लिए मिली है। यह बाइक अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं, जिनमें हूटर, माइक और इमरजेंसी लाइट की सुविधा है। एसएसपी ने बताय कि टिहरी जिले से होकर गुजरने वाले किसी भी यात्री को दिक्कत में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है। इन वाहनों के मिलने से ट्रैफिक जाम, सड़क दुर्घटनाओं और सुरक्षा को पुख्ता रखने में पुलिस का रिस्पांस टाइम बेहतर होगा। मौके पर एएसपी दीपक सिंह, सीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *