उत्तराखंड

गोपेश्वर में 11 महिलाओं को मिला स्व़ सुषमा स्वराज सम्मान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्ष्ट कार्य करने वालीं 11 महिलाओं को भव्य समारोह में स्व़ सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चमोली जिले और राज्य के अलग अलग स्थानों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में पहुंचीं। सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता रहीं सुषमा स्वराज का भाव पूर्ण स्मरण किया गया। भाजपा महिला मोर्चा चमोली द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डा़ हिमानी वैष्णव , नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान , कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, भाजपा की वरिष्ठ नेता सरला खंडूरी ने महिलाओं को सम्मानित किया। चमोली जैसे दूरस्थ क्षेत्र में मेडिकल शिक्षा, अनुशासन, कोरोना काल में महत्वपूर्ण कार्य करने वाली राजकीय नर्सिंग कालेज पटियाल धार गोपेश्वर की प्रधानाचार्या ममता कपरवाण , साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय लेखन के लिए शिक्षिका और कवयित्री शशि देवली, सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ललिता देवी, शिक्षा के लिये शिक्षिका हेमा परमार, निर्भीक पत्रकारिता के लिए सोनिया मिश्रा, बेहतरीन पुलिसिंग के लिए सब इंस्पेक्टर पूनम खत्री, शिक्षा के लिए प्रेरक कार्य करने वाली शिक्षिका रजनी नेगी, उत्ष्ट सामाजिक कार्य के लिए संगीता देवी , ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा के लिए एएनएम विमला शर्मा, उल्लेखनीय सामाजिक कार्य के लिए कमला देवी रावत और शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य के लिए शशि कंडवाल को स्व़ सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!