श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट गंगानली में रोटरी क्लब की ओर से आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 92 बच्चों और 43 महिलाओं समेत 135 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में डॉ. मारिशा पंवार ने पोषण व स्वच्छता की जानकारी दी तथा डॉ. गोविंद पुजारी ने बच्चों की जांच कर टीकाकरण की अपील की। इस दौरान गुलदार के हमले से दिव्यांग हुई पूर्व छात्रा शिया को पूर्व सभासद पूजा गौतम व संजय गौतम ने व्हीलचेयर भेंट की। कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल ढौंडियाल, उर्मिला बधानी, आकाश बिष्ट, प्रधानाध्यापिका रश्मि गौड़ और सीताराम बहुगुणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। (एजेंसी)