अनुपयोगी और लटकते तारों से मिलेगी निजात

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम के वार्ड संख्या-30 भक्तियाना स्थित शक्ति विहार में बिजली के खंभों पर इंटरनेट और केबल कंपनियों के अनुपयोगी तारों का जाल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। कई स्थानों पर तारों के गुच्छे खंभों से नीचे सड़क के बेहद करीब लटक रहे हैं जिससे खतरा बना हुआ है। वार्ड में करीब 10 से 12 बिजली के खंभों पर ऐसी स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। वार्ड पार्षद हिमांशु बहुगुणा ने बताया कि इंटरनेट और केबल सेवा से जुड़ी सभी संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी कर 10 दिनों में अनुपयोगी और लटकते तार हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि निर्धारित समय में एजेंसियों ने कार्रवाई नहीं की तो नगर निगम स्वयं इन तारों को हटाने की कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही संबंधित एजेंसियों के खिलाफ चालान भी किया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *