खतरे के निशान से नीचे बह रही अलकनंदा नदी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार सुबह श्रीनगर में अलकनंदा का जलस्तर बीते दिनों की तुलना में अधिक दर्ज किया गया जिससे अल्केश्वर घाट जलमग्न हो गया। हालांकि नदी अभी चेतावनी और खतरे के निशान से नीचे बह रही है। शुक्रवार सुबह अलकनंदा नदी का जलस्तर 534.90 मीटर दर्ज किया गया। सुबह से ही नदी का बहाव तेज बना रहा और अल्केश्वर घाट पानी में डूबा रहा। दोपहर के बाद जलस्तर में हल्की कमी दर्ज की गई, लेकिन नदी का प्रवाह सामान्य से अधिक बना रहा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार अलकनंदा नदी अभी 535 मीटर के चेतावनी स्तर और 536 मीटर के खतरे के निशान से नीचे बह रही है। वर्तमान में किसी प्रकार का खतरा नहीं है, फिर भी लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नदी के जलस्तर की नियमित निगरानी की जा रही है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *