शिविर में 150 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य की जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया। इस दौरान लोगों को बेहतर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।


शिविर में बेस चिकित्सालय कोटद्वार से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान महिला व प्रसूति रोग, हड्डी रोग, दंत रोग, नेत्र रोग व सामान्य चिकित्सा के विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की। स्वास्थ्य शिविर में दिव्यांग प्रमाण-पत्र के लिए परीक्षण, एक्स-रे, टीबी स्क्रीनिंग, रक्त जांच, एचआईवी एवं किशोर स्वास्थ्य परामर्श व टीकाकरण जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. तानिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और लोगों को बेहतर उपचार का लाभ देने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *