बिग ब्रेकिंग

चमोली में विद्युत कंरट लगने से बड़ा हादसा, 16 लोगों की मौत, 11 घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

6 गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश कराया भर्ती, 5 का जिला अस्पताल चमोली में चल रहा उपचार
जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : चमोली में नमामि गंगे परियोजना की साइट पर विद्युत करंट लगने से बुधवार को बडा हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 16 लोगों की मृत्यु और 11 लोग घायल हुए है। गंभीर रूप से घायल 06 लोगों को एयरलिफ्ट करके ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया। जबकि 05 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचकर हादसे में घायल व्यक्तियों का हाल जाना और शोक संतप्त मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि हादसे में घायलों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इस दु:खद हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए है जो भी दोषी होगा उसको सजा दी जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए एक सप्ताह के अन्दर इस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जानते हुए घटना के बारे जानकारी भी ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित तमाम जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस के जवानों ने गोपेश्वर पुलिस मैदान में इस दुर्घटना में मृत थाना उपनिरीक्षक प्रदीप रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के नाम
1- उपनिरीक्षक प्रदीप रावत, प्रभारी चौकी पीपलकोटी, कोतवाली चमोली।
2- होमगार्ड मुकुन्दी राम पुत्र श्यामदास निवासी ग्राम हरमनी थाना चमोली उम्र 55 वर्ष।
3- होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा थाना चमोली उम्र 57 वर्ष।
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली गोपेश्वर जनपद चमोली।
5- सुमित पुत्र स्व. चन्द्र सिंह निवासी ग्राम राँगतौली, चमोली उम्र 25 वर्ष।
6- सुरेन्द्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली उम्र 33 वर्ष।
7- देवी लाल पुत्र असीमदास निवासी हरमनी चमोली उम्र 45 वर्ष।
8- योगेन्द्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी चमोली।
9- सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. गोपाल सिंह निवासी हरमनी, चमोली, उम्र 38 वर्ष।
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाडुली गोपेश्वर, चमोली उम्र 26 वर्ष।
11- मनोज कुमार निवासी हरमनी चमोली उम्र 38 वर्ष।
12- सुखदेव पुत्र ऐलमदास निवासी ग्राम राँगतौली चमोली उम्र 33 वर्ष।
13 -प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली।
14- दीपू कुमार पुत्र महेन्द्र लाल निवासी हरमनी चमोली उम्र 33 वर्ष।
15- महेन्द्र लाल निवासी हरमनी, चमोली उम्र 48 वर्ष।
16-गणेश पुत्र महेन्द्र लाल निवासी हरमनी चमोली उम्र 27 वर्ष।

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के नाम
1- महेश कुमार पुत्र रूपदास निवासी खैनुरी चमोली, उम्र 32 वर्ष (हायर सेंटर रैफर)।
2- नरेन्द्र लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी चमोली उम्र 35 वर्ष (हायर सेंटर रैफर)।
3- आनन्द पुत्र गम्मालाल निवासी पाडुली गोपेश्वर उम्र 42 वर्ष (हायर सेंटर रैफर)।
4- सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली उम्र 27 वर्ष (हायर सेंटर रैफर)।
5- संदीप मेहरा पुत्र सुलोचन टम्टा निवासी रुद्रप्रयाग उम्र 34 वर्ष (हायर सेंटर रैफर)।
6- पी.आर.डी रामचन्द्र पुत्र पुष्कर लाल निवासी ग्राम खैनुरी चमोली, उम्र 48 वर्ष (हायर सेंटर रैफर)
7- धीरेन्द्र सिंह रावत पुत्र राजेन्द्र सिंह रावत निवासी अपर चमोली उम्र 41 वर्ष।
8- पवन राठौर पुत्र उदय सिंह निवासी बाजपुर चमोली।
9- सुभाष खत्री पुल दौलत सिंह खत्री रांगतोली चमोली, उम्र 27 वर्ष।
10- जयदीप पुत्र हरीश हरमनी चमोली उम्र 20 वर्ष।
11- अभिषेक पाल पुत्र राजेन्द्र पाल चमोली उम्र 24 वर्ष।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!