20 निराश्रित श्वानों का किया एंटी रेबीज टीकाकरण

Spread the love

विश्व रेबीज दिवस पर पशु चिकित्सा विभाग ने चलाया विशेष अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर रविवार को पशु चिकित्सालय कलालघाटी ने संकल्प फाउंडेशन की सहायता से क्षेत्र में घूमने वाले निराश्रित श्वानों के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 20 आवारा श्वानों का एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया।


पशु चिकित्सा अधिकारी कलालघाटी डॉ. कुमार सुबोध रंजन ने बताया कि रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने और पशुओं के समय पर टीकाकरण आवश्यक है। उन्होंने विभाग की ओर से विश्व रेबीज दिवस के माध्यम से लोगों को रेबीज की रोकथाम, पशु टीकाकरण तथा मानव-पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अभियान पशु कल्याण के साथ-साथ समुदाय को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह रावत ने आमजन से निराश्रित श्वानों के प्रति संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार करने की अपील की। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी अजय सुंदरियाल, पैरावेट ओम प्रकाश, आकांक्षा रावत, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *