21 अक्टूबर को व्यसनमुक्त समाज की ऑनलाइन गोष्ठी

बागेश्वर। आगामी 21 अक्टूबर को व्यसनमुक्त समाज के वार्षिक कार्यक्रम के तहत एक ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन गरुड़ सिविल सोसाइटी के तत्वाधान में किया जाएगा। यह जानकारी व्यसनमुक्त समाज के संयोजक एडवोकेट डीके जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि गोष्ठी का विषय स्वास्थ्य, समृद्धि व अहिंसा के लिए व्यसनमुक्त समाज आज की आवश्यकता होगा। शीघ्र ही समय व ऑनलाइन गोष्ठी का लिंक शेयर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाले व्यसनमुक्त समाज के इस वार्षिक कार्यक्रम को इस बार खुले मंच में आयोजित कर पाना कोविड 19 के कारण संभव नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *