स्वास्थ्य शिविर का 225 लोगों ने उठाया लाभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बल्ली में उत्तराखंड फाउंडेशन (यूएएनए) और स्वस्थ हिमालय अभियान समिति के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों सहित कुल 225 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर में लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ खून की जांच, ईसीजी, हड्डी संबंधी समस्याओं, मधुमेह, रक्तचाप एवं दंत रोगों की जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशु अवस्थी एवं डॉ. समृद्धि नेगी के नेतृत्व में किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और संतुलित जीवन शैली अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य युगजीत चंद्र सेमवाल, एसएमसी अध्यक्ष सुषमा रावत, ग्राम प्रधान रजनी देवी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *