उत्तराखंड

रायपुर के सौड़ा में सड़क के लिए काटे जाएंगे 650 पेड़

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। रायपुर विस क्षेत्र के सौड़ा-द्वारा गांव में पक्की सड़क के लिए साढ़े छह सौ पेड़ कटेंगे। वन विभाग ने इसकी अनुमति दे दी है। साथ ही, तीन हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरित भी कर दी है। अब जल्द ही इन पेड़ों का कटान होगा।
मसूरी डिवीजन की रायपुर रेंज के सौड़ा-द्वारा से चमेली चौक तक सड़क बननी है। इसके लिए कई पेड़ों की टंटाई होनी है। साथ ही, साढ़े छह सौ पेड़ काटे जाने हैं। फरेस्टर दर्शन सिंह गुसाईं ने बताया कि करीब तीन हेक्टेयर वन भूमि दी गई है। इसके तहत पेड़ भी काटे जाने हैं। केंद्र से इसकी सैद्घांतिक मंजूरी मिल गई है। यहां लोनिवि जल्द ही काम शुरू कर सकता है। साइंस सिटी के लिए 25 हजार पेड़ काटे जाएंगेरू दून डिवीजन के तहत बालावाला में प्रस्तावित साइंस सिटी के लिए भी 25 हजार पेड़ काटे जाने हैं। इसे लेकर मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। इसी तरह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भी करीब छह हजार पेड़ काटे जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा जोगीवाला से लेकर सहस्रधारा तक रिंग रोड के लिए 22 सौ पेड़ भी काटे जाने हैं।
विकास के नाम पर पेड़ काटने का विरोध
दून में विकास के नाम पर पेड़ों के कटान का विरोध भी हो रहा है। तमाम पर्यावरण प्रेमी और संगठन लगातार पेड़ों के कटान का विरोध कर रहे हैं। पर्यावरण प्रेमी अनिल कक्कड़ के अनुसार, विकास के नाम पर दून का अस्तित्व ही खत्म होता जा रहा है। सरकारों को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। पेड़ों के कटान की बजाय वैकल्पिक रास्ते तलाशे जाने चाहिए।
रिस्पना के किनारे करवाएं पौधरोपण
संयुक्त नागरिक संगठन ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के तहत रिस्पना-बिंदाल नदियों के किनारे पौधरोपण करवाने की मांग उठाई है। सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि नदी किनारे लगातार निर्माण कार्य होने से प्रदूषण बढ़ेगा। ईको सेंसटिव जोन में जमीन को बंजर दिखाकर निर्माण करवाना चिंताजनक है। उन्होंने इसकी जांच करवाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने मानसून से पहले अभियान शुरू कराने का सुझाव दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!