कोटद्वार-पौड़ी

सरोवर योजना : जनपद में बनाए जा रहे हैं 75 तालाब

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-जिलाधिकारी ने कोट व कल्जीखाल ब्लॉक में किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जल शक्ति ‘कैच द रैन’ जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद में मृत सरोवर योजना के तहत 75 सरोवर (तालाब) बनाए जा रहे हैं। इसी योजना के तहत बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने विकासखंड कोट के खाई व कल्जीखाल ब्लॉक के घंडियाल में भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने वाटर बॉडी में जल एकत्रित करने के लिए उसके आसपास छोटी-छोटी नालियां बनाने व तालाब तक जल को एकत्र करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जल निकाय को स्थानीय प्राकृतिक व धरातलीय स्वरूप के अनुसार नेशर्गिक रूप से निर्मित करने तथा ध्वजा रोहण व जल शक्ति अभियान का लोगो को दर्शाने वाली पेंटिंग बनाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकृति और उसके उपहार जल-जंगल-जमीन, वन्य जीव व समस्त प्राकृतिक वातावरण के फलने-फूलने से ही मनुष्य का अस्तित्व टिका हुआ है। इसलिए समस्त प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण तथा व्यवहारिक उपयोग करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी का महत्व समझे। जितनी जरूरत हो दैनिक कार्यों में उतना ही पानी खर्च करें। जहां पर पानी कहीं लीकेज दिखाई देता है उसे तत्काल ठीक करवाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि पानी में कूड़ा-करकट व अन्य गंदगी ना डाले। वर्षा के पानी को परम्परागत व आधुनिक विधियों द्वारा एकत्रित करते हुए उसे सतही जल व भूमिगत जल के रूप में संरक्षित करें। इसके साथ ही उन्होंने आगामी मानसून सीजन के दौरान सभी लोगों से अपने आसपास खाली भूमि पर व्यापक पौधारोपण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी कोट दिनेश बडोनी, बीपीडिओ सचिन भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!