मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मानदेय में बढ़ोत्तरी और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि दिए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का निराकरण होने तक आंदोलन जारी रहेगा।


जिलाध्यक्ष बसंती रावत के नेतृत्व में तहसील परिसर में एकत्र हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान में उन्हें काम के अनुरूप बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। कम मानदेय के कारण उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने में भी मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने मांग उठाई कि आगामी चुनाव की घोषणा से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 140 रुपये और सहायिकाओं के मानदेय में प्रतिदिन 40 रुपये की बढ़ोत्तरी की जाए। साथ ही सेवानिवृत्ति पर प्रत्येक कार्यकर्ता को 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर विजय लक्ष्मी, संपत्ति बड़थ्वाल, अनीता, रिंकी भंडारी, पुष्पा देवी, आशा देवी, रोशनी देवी, हेमलता देवी और शीतल थपलियाल मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *