उत्तराखंड

बाजपुर से बड़ी संख्या में सिख युवा सिख सम्मेलन में पहुंचेंगेरू अरविंद पांडे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविन्द पांडेय ने चीनी मिल अतिथि गृह में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को रूद्रपुर में होने वाला भाजपा युवा सिक्ख सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। कहा कि तराई में भाजपा को स्थापित करने में सिख समाज ने अहम भूमिका निभाई है। क्षेत्र से बड़ी संख्या में सिख समाज के युवा सम्मेलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विश्व गुरु और आर्थिक शक्ति बनाने में जुटे हैं। वहीं बाजपुर भूमि बचाओ आंदोलनकारियों द्वारा सम्मेलन के विरोध को टाले जाने पर उन्होंने आंदोलनकारियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि बाजपुर के किसानों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी पर जो विश्वास जताया है, उसपर वह निश्चित रूप से खरा उतरेंगे। बाजपुर भूमि प्रकरण को लेकर पूरी भाजपा सरकार बेहद चिंतित है। जिस प्रकार किसानों ने मुख्यमंत्री की ओर हाथ बढ़ाया है, वैसे ही मुख्यमंत्री धामी भी किसानों का हाथ जरूर थामेंगे। उम्मीद है कि 18 दिसंबर को होने वाले सम्मेलन में सीएम धामी बाजपुर वासियों को भूमिधरी अधिकार देंगे। पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने सत्तापक्ष में रहते हुए सर्वप्रथम बाजपुर भूमि प्रकरण को विधानसभा में उठाया। जब तक समस्या का निदान नहीं हो जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। हर हाल में बाजपुर वासियों को उनके भूमिधरी अधिकार वापिस दिलाये जाएंगे।
ये लोग रहे मौजूदरू इस मौके पर मेजर सिंह, मंजीत सिंह ‘राजू, महा सिंह, जगजीत सिंह, गुरदीप सिंह ‘बिल्लू, हरपाल सिंह राणा, जसपाल सिंह, दलविन्दर सिंह, गुरपाल सिंह, गुरदीप सिंह, सुखजीत सिंह ‘डिम्पी, रघुवीर सिंह ‘रिक्की, गुरदेव लाहौरिया, निम्मा नामधारी, हरपिन्दर सिंह बाजवा, निर्मल सिंह, लक्की सोही, बलवीर सिंह ‘साबू, जसविन्दर सिंह, तजिन्दर सिंह चीमा आदि थे।
श्खनन व्यवसाय से जुड़े लोगों से हो रही अवैध वसूलीश्
बाजपुर। गदरपुर विधायक अरविन्द पांडेय ने कोतवाली पुलिस एवं पुलिस के एक बड़े अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि पुलिस द्वारा आम जन और खनन व्यवसाय से जुड़े लोगों से अवैध वसूली कर भाजपा सरकार को बदनाम किया जा रहा है। ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जनसहयोग से इनके विरूद्घ मोर्चा खोला जाएगा। कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली से सरकार की साख पर बट्टा नहीं लगने दिया जाएगा। पाण्डेय ने कहा कि वह मामले को अपने स्तर से उचित प्लेटफार्म पर भी उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!