कोटद्वार-पौड़ी

आम आदमी पार्टी ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माँ गंगा का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शनिवार को निशांत रौथाण सेक्टर प्रभारी पौड़ी जोन, देव किशोर नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सतपुली बाजार में प्रदर्शन किया। इस मौके पर निशांत रौथाण ने कहा कि कांग्रेस ने 2016 में हर की पैड़ी में गंगा नदी का नाम बदलकर स्केप चैनल रख दिया था। 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वादा किया था की भाजपा की सरकार आते ही गंगा मैया को वापस पुराना नाम दे देंगे, लेकिन 4 साल तक भाजपा सरकार ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं किया, अब सरकार ने गंगा माँ का नाम देवधारा करने का प्रस्ताव पारित किया। जिसका आम आदमी पार्टी विरोध करती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के विरोध के कारण भाजपा सरकार ने माँ गंगा को नदी का दर्जा ना देकर एक नई साजिश रची है, भाजपा ने गंगा नदी का नाम देवधारा नहर रख दिया है। होटल मालिकों से कमीशन खाकर भाजपा सरकार ने गंगा मैया का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सरकार गंगा मैया को नदी का दर्जा नहीं देगी तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!