जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार में सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कण्वघाटी का दबदबा देखने को मिला।
छात्रा आंचल रौथाण ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षितिज नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तनिषा शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मीनाक्षी ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। नेहा चौहान और आरूषि ने संयुक्त रूप से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पंचम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में साक्षी ने 88.2 प्रतिशत, अपूर्वा शर्मा ने 87.4 प्रतिशत, इशिका नेगी ने 87 प्रतिशत, अंशुल रावत और हर्षिता ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्तकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक प्रकाश चन्द्र कोठारी ने परीक्षा में पास होने वाले सभी छात्र-छात्राओ को शुभकामनाएं दी।
हैप्पी होम स्कूल में नैना द्विवेदी ने प्राप्त किए 94.2 अंक
कोटद्वार : सीबीएसई बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में हैप्पी होम स्कूल का बेहतर प्रदर्शन रहा। विद्यालय की छात्रा नैना द्विवेदी ने 94.2 अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय की निदा अमीन ने 93.6 प्रतिशत अंक हिमानी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही विद्यालय की समीक्षा व संजय ने 89 प्रतिशत, प्रियांशु रावत ने 88.2 प्रतिशत, प्रियांशी नेगी, अमीशा राज सिंह ने 87 प्रतिशत, तनुज बष्टि ने 87 प्रतिशत व शहरीन सैफी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
एसजीआरआर में दिव्या कोटनाला ने किया टॉप
कोटद्वार : गुरुराम राय पब्लिक स्कूल कोटद्वार की छात्रा दिव्या कोटनाला ने 92.6 प्रतिशत, मानसी ने 91.6 प्रतिशत खुशबू ने 90.4 प्रतिशत व अवनीश पांडेय ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश नेगी ने परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओ को शुभकामनाएं दी।